केंद्र ने पाक स्थित 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहज़ाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। शाह ने कहा कि यह कदम आतंकवाद के प्रति 'ज़ीरो टॉलरेंस' (सख़्त रवैये) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के तहत उठाया गया है।


feature-top