श्रीदेवी संपत्ति विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कपूर परिवार को नोटिस जारी

feature-top

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की चेन्नई की प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला और उसके भाई की याचिका पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने 2.7 एकड़ ज़मीन में अपना हिस्सा होने का दावा किया है, जिसे 1988 में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के परिवार को बेचा गया था। महिला ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के खिलाफ़ दायर उसके केस को खारिज कर दिया गया था।


feature-top