तमिलनाडु : पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री पर लगा ₹100 करोड़ के रिश्वत का आरोप

feature-top

पुलिस ने चेन्नई और त्रिची में राज्य के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और DMK नेता अंबिल महेश पोय्यामोझी से जुड़ी चार जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई निजी शिक्षण संस्थानों को मंज़ूरी देने के लिए कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में की गई।

इस मामले के सिलसिले में उनके निजी सहायक से जुड़ी दो जगहों पर भी तलाशी ली गई। तलाशी लेने वाली चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने अंबिल महेश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए।


feature-top