दिशा सालियन मामला : CBI कार्रवाई पर आदित्य ठाकरे का पलटवार, आरोपों को बताया "बेबुनियाद"

feature-top

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने  कहा कि वह दिशा सालियान से "कभी नहीं मिले" और साथ ही कहा कि इस मामले से उनका नाम जोड़ना "चरित्र हनन की कोशिश" है। आदित्य का यह बयान CBI द्वारा सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत की जांच शुरू करने के लिए FIR दर्ज करने के कुछ दिनों बाद आया है।

यह FIR दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने इस मामले में आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की थी।


feature-top