पश्चिम बंगाल : नादिया में महुआ मोइत्रा का विरोध, ‘गो बैक’ के नारों के बीच फेंके गए अंडे

feature-top

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के तेहट्ट (नतना) इलाके में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार की सांसद मोइत्रा जब एक पार्टी बैठक से बाहर निकल रही थीं, तब प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए, 'गो बैक' के नारे लगाए और उन पर कथित तौर पर अंडे फेंके। 


feature-top