कोरबा : नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का साय सरकार पर हमला, BJP में अंदरूनी कलह का किया दावा

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा में चर्चा के दौरान साय सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि विधानसभा में मंत्री विपक्ष के सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय टालमटोल कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता खुद सरकार की कार्यशैली से बेहद असंतुष्ट हैं।


feature-top