छ.ग : कोल माइंस की मंजूरी पर भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

feature-top

छत्तीसगढ़ में कोल माइंस और तारा कोल ब्लॉक की मंजूरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और साय सरकार के बीच तीखा राजनीतिक वाकयुद्ध छिड़ गया है। भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान खदानों की एनओसी न देने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सीधी चुनौती दी है और इस मुद्दे पर मंच व समय तय कर आमने-सामने खुली बहस करने का ललकार भरा चैलेंज दिया है।


feature-top