पंजाब : किसानों के 'रेल रोको' आंदोलन से यातायात ठप, शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बाधित

feature-top

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और किसान संगठनों द्वारा शुरू किए गए 'रेल रोको' आंदोलन के कारण राज्य में रेल यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। आज दोपहर 12 बजे से किसानों ने पंजाब के कई जिलों में रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिसके कारण शताब्दी एक्सप्रेस को ब्यास रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा और वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बाधित हुई हैं


feature-top