दिल्ली HC ने DUSU चुनाव में हिंसा और तोड़-फोड़ पर जताई कड़ी नाराजगी

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के आगामी चुनावों के लिए चल रहे कैंपेन के दौरान हिंसा और तोड़-फोड़ के आरोपों को लेकर अधिकारियों और छात्र संगठनों को फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान, हाई कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के सामने पेश किए गए सबूतों से पता चलता है कि स्टूडेंट यूनियन चुनाव का ऐसा रूप लेना "किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।"


feature-top