- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रायगढ़, सिंदूर पार्क में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित
‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रायगढ़, सिंदूर पार्क में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा—‘आशीर्वाद का दीया’ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जन-आभार और सेवा संकल्प का प्रतीक
- सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक चलेंगी सेवा और जनकल्याण की गतिविधियां
- जिले में जनभागीदारी से पांच लाख से अधिक दीपों का हुआ प्रज्वलन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के साथ हुआ। रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से सजा ‘नमो सिंदूर पार्क रायगढ़’ सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश देता नजर आया।
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जनता के आभार, शुभकामनाओं और सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक जनकल्याण और समाजहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, कूटनीतिक और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कभी बस्तर में सड़क और आवागमन भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन निरंतर प्रयासों से परिस्थितियों में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को कुछ वर्ष पहले असंभव माना जाता था, वे आज साकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिंदूर पार्क ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसी स्थल पर हजारों नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल नागरिकों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों तथा प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के माध्यम से जिले में जनभागीदारी से पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों सहित आम नागरिकों ने अपने घरों में भी दीप जलाकर सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
सिंदूर पार्क में दीपों से तैयार विशेष फॉर्मेशन को आकर्षक स्वरूप देने में सहयोग करने वाले कलाकार श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्री सुजीत मोदी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दीप प्रज्वलन में सहयोग करने वाली स्वच्छता दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नगरवासियों, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आयोजन से जुड़े सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सभी के सहयोग से सिंदूर पार्क में यह भव्य आयोजन संभव हो सका।
उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी एक माह तक जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
