नौसेना विवाद : पाक के जवाब पर भारत का पलटवार, कहा - 'उम्मीद के मुताबिक वही टाल-मटोल'

feature-top

भारत ने पश्चिमी अरब सागर में पाकिस्तान नेवी के जहाज़ PNS हुनैइन और भारतीय नेवी के युद्धपोत INS कोलकाता के बीच हुई टक्कर पर पाकिस्तान के जवाब को खारिज कर दिया और पाकिस्तानी आरोपों व इशारों को "साफ़ तौर पर" अस्वीकार्य बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से वही "पुरानी टाल-मटोल" की उम्मीद थी, साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जब यह घटना हुई, तब INS कोलकाता रूटीन तैनाती पर था।


feature-top