तमिलनाडु : श्रीरंगम मंदिर भूमि घोटाला मामले में DMK नेता पर FIR दर्ज

feature-top

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पुलिस ने मुख्य विपक्षी पार्टी DMK के श्रीरंगम स्थित स्थानीय नेता एम. रामकुमार और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय अरुलमिगु अरंगनाथ स्वामी मंदिर की 7,515 वर्ग फुट ज़मीन को धोखाधड़ी से अपने नाम रजिस्टर करवाया।

अरुलमिगु अरंगनाथ स्वामी मंदिर प्रबंधन के संयुक्त आयुक्त शिवरामकुमार की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामकुमार ने उस समय सत्ता में रही DMK के नेता के तौर पर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके मंदिर की ज़मीन को रजिस्टर करवाया।


feature-top