बिहार : MLC चुनाव से पहले JDU में घमासान, अनंत सिंह ने नीरज कुमार को हराने का लिया संकल्प

feature-top

बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनावों से ठीक पहले सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर का अंतरकलह खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने JDU के मुख्य प्रवक्ता और पटना स्नातक सीट से संभावित उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है।

अनंत सिंह ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि वे MLC चुनाव में नीरज कुमार की हार सुनिश्चित करने और उनकी ज़मानत जब्त करवाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने नीरज कुमार पर पुराने राजनीतिक चुनावों में अपना विरोध करने और फर्जी AK-47 केस में फंसाकर जेल भिजवाने तक के गंभीर आरोप लगाते हुए नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है। 


feature-top