बंगाल : AJUP के प्रदेश सचिव जाली नोट और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

feature-top

हुमायूं कबीर की अगुवाई वाली 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के राज्य सचिव को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में भारी मात्रा में नकली नोट और अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया गया है। यह घटनाक्रम 6 अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले सामने आया है। इस उपचुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने पार्टी प्रमुख कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद को उम्मीदवार बनाया है। कबीर ने यह सीट इसलिए खाली की थी क्योंकि 2026 के विधानसभा चुनावों में दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद उन्होंने नवादा सीट अपने पास रखने का फ़ैसला किया था।


feature-top