IIT बॉम्बे आत्महत्या विवाद : 18 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों से मिला प्रशासन

feature-top

22 साल के छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या से हुई मौत को लेकर आज IIT बॉम्बे प्रशासन और विरोध कर रहे छात्रों व अभिभावकों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। IIT बॉम्बे प्रशासन ने विरोध कर रहे छात्रों से मुलाक़ात की और उनकी 18 मांगों पर चर्चा की। इन मांगों में एकेडमिक कमेटियों में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना, कैंपस में आत्महत्या से हुई मौत के चार मामलों की स्वतंत्र जांच और प्रोफ़ेसरों के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी वर्कशॉप आयोजित करना शामिल है।


feature-top