तेलंगाना : महिला उद्यमी ने CM रेवंत के सहयोगी पर लगाया 'गेस्ट हाउस बुलाने' का गंभीर आरोप

feature-top

तेलंगाना की एक बिज़नेसवुमन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें आउटडोर एडवरटाइज़िंग बिज़नेस से जुड़ी अपनी बात रखने के लिए एक गेस्ट हाउस बुलाया था। अब विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने इस मामले को उठाया है और सरकार से जवाब मांगा है। हैदराबाद की कंपनी 'मिथुना एड्स' की एंटरप्रेन्योर के. शोभा रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया।


feature-top