छ.ग कांग्रेस में 20 नेताओं की वापसी, PCC ने रद्द किया निष्कासन आदेश

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की अनुशासन समिति ने एक बड़ा सांगठनिक फैसला लेते हुए पूर्व में निष्कासित किए गए 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। 18 सितंबर को हुई बैठक की सिफारिशों के आधार पर जारी आदेश के तहत रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों के आनंद कुकरेजा और विनय चोपड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं की पार्टी में औपचारिक घर वापसी हुई है। 


feature-top