पुलिस फायरिंग करने वाला पंजाबी यूट्यूबर मणि शोकर गिरफ्तार, 5 विदेशी पिस्तौलें बरामद

feature-top

पुलिस ने पंजाबी यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी शोकर और उसके दो साथियों को विदेशी मूल के अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पाँच पिस्तौल और पाँच ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जालंधर के DCP आदित्य वॉरियर ने बताया कि यह गिरफ़्तारी ADCP-2 माधवी शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान की गई। यह ऑपरेशन प्रतिबंधित हथियारों की अवैध सप्लाई में शामिल एक संदिग्ध गैंग के ख़िलाफ़ चलाया गया था।


feature-top