यूपी : स्कूल परिसर में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, हमलावर की भी मौत

feature-top

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक स्कूल के अंदर बच्चों के सामने एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित की पहचान सदर थाना इलाके के हिदायत नगर इलाके की रहने वाली 26 साल की निशात फातिमा के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान 28 साल के मोहम्मद सऊद के रूप में हुई है।


feature-top