पंजाब : संगरूर खुदकुशी मामले में बोले मंत्री अमन अरोड़ा - 'गंदी राजनीति कर रहा विपक्ष'

feature-top

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर संगरूर की हालिया घटनाओं, खासकर नमोल गांव के रहने वाले जगसीर सिंह उर्फ ​​जग्गा से जुड़े मामले को लेकर "गंदी और निचले स्तर की राजनीति" करने का आरोप लगाया है।

अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाना बनाने के लिए इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जग्गा सिंह की पृष्ठभूमि और चल रही पुलिस जांच से जुड़े तथ्यों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।


feature-top