दिल्ली की जेल में 31 वर्षीय विचाराधीन कैदी की हत्या

feature-top

दिल्ली की रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर 10 में  तंबाकू बेचने और पैसों के विवाद को लेकर एक 31 वर्षीय विचाराधीन कैदी  की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जेल परिसर के भीतर हुई इस हत्या से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान प्रदीप उर्फ मोहिंदर (31) के रूप में हुई है, जो आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) से जुड़े एक मामले में पिछले कुछ समय से बैरक नंबर 203 में बंद था।


feature-top