‘यूपी का चार हिस्सों में बंटना तय’ : ओम प्रकाश राजभर

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य के 4 हिस्सों में विभाजन को अपरिहार्य बताया है। अंबेडकर नगर और देवरिया में जनसभाओं को संबोधित करते हुए राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का बंटवारा निश्चित है और नए बनने वाले पूर्वांचल राज्य का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज का बेटा ही होगा l


feature-top