असम : नगांव में कांग्रेस काफिले पर हुआ हमला, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

feature-top

नगांव ज़िले में हुई हिंसा की एक घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस घटना में कांग्रेस के चुनाव प्रचार वाले काफिले पर कथित तौर पर पथराव किया गया था। यह घटना तब हुई जब कांग्रेस नेता नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार के तहत बरमा में एक जनसभा में जा रहे थे।


feature-top