तेलंगाना : RIMS अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत

feature-top

तेलंगाना के आदिलाबाद में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। आदिलाबाद के कलेक्टर राजर्षि शाह ने बताया कि यह घटना आधी रात के बाद एयर-कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुई। उन्होंने कहा, "शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वार्ड में आग की लपटें और घना धुआं फैलने से पहले AC में धमाका हुआ।" शाह ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की।


feature-top