दुबई शासक के भाई शेख अहमद का निधन, भारत ने जताया शोक

feature-top

भारत के शीर्ष नेतृत्व ने दुबई के शासक के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के लिए उनकी सेवाओं की सराहना की। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई, शेख अहमद का सोमवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। अधिकारियों ने पूरे दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।


feature-top