आंध्र प्रदेश : CM चंद्रबाबू नायडू ने विपक्ष के फर्जीवाड़े आरोपों को किया खारिज

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपनी सरकार द्वारा आयोजित मेगा DSC भर्ती में भ्रष्टाचार और हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं थी।

कुप्पम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी का शिक्षक भर्ती से पुराना नाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में हुई DSC और APPSC भर्तियों में कभी पेपर लीक या हेरफेर जैसी घटनाएं नहीं हुईं।


feature-top