दिल्ली एयरपोर्ट : बिना इमिग्रेशन विदेश उड़े यात्री, एयर इंडिया का कर्मचारी सस्पेंड

feature-top

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि एयर इंडिया के एक कर्मचारी को इमिग्रेशन से जुड़ी चूक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस चूक की वजह से तीन इटैलियन यात्री दिल्ली-म्यूनिख फ़्लाइट में बिना ज़रूरी डिपार्चर इमिग्रेशन मंज़ूरी लिए ही सवार हो गए थे।

मंत्री ने कहा कि जांच में पता चला है कि यात्रियों को एयरपोर्ट के तय रास्तों से ले जाने के लिए तैनात एयर इंडिया के कर्मचारी ने तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया था। कर्मचारी को दोषी पाया गया और उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।


feature-top