J&K विधानसभा में छुट्टियों पर महासंग्राम, सदन में भिड़े NC और BJP विधायक

feature-top

जम्मू-कश्मीर के आखिरी शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती पर होने वाली सार्वजनिक छुट्टी से एक दिन पहले, विधानसभा में महाराजा और जम्मू-कश्मीर के पहले चुने गए नेता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती मनाने को लेकर बीजेपी और सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।

2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की जयंती पर मिलने वाली सार्वजनिक छुट्टी को खत्म कर दिया और महाराजा हरि सिंह की जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।


feature-top