नेशनल हेराल्ड मामला: गांधी परिवार ने ED की कार्रवाई को बताया 'बाहरी विचारों' से प्रेरित

feature-top

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अदालत में दायर अपने लिखित जवाब में आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ ईडी की धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच पूरी तरह से "बाहरी विचारों" और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए इसे खारिज करने की मांग की है।


feature-top