31 दिसंबर 2029 तक खत्म होगा नशे का कारोबार : अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत से नशीले पदार्थों के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की एक सख्त समयसीमा (डेडलाइन) तय की है। नई दिल्ली में आयोजित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने देश की मादक पदार्थ विरोधी रणनीति में एक बड़े बदलाव का खाका खींचा। उन्होंने राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को पारंपरिक बैठकों के बजाय मिशन-मोड पर काम करने का सख्त निर्देश दिया।


feature-top