बिहार : जमुई कांड से गरमाई सियासत, तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

feature-top

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जमुई में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई बर्बरता को लेकर राज्य सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सूबे में महिलाएं और बेटियां अब कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं—चाहे वह घर हो, स्कूल हो या सड़क।

यह मामला 19 सितंबर का है, जब जमुई-लखीसराय रोड पर कोचिंग से लौट रही 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को एक उग्र भीड़ ने घेर लिया था। इसके बाद करीब 20 मिनट तक दोनों के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसका एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देश भर में आक्रोश फैल गया।


feature-top