तीन राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को आएगा नतीजा

feature-top

भारत निर्वाचन आयोग ने देश के तीन राज्यों की 12 राज्य सभा सीटों पर चुनाव कराने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 1 और पश्चिम बंगाल की 1 सीट के लिए आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सीटों पर चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी। इच्छुक प्रत्याशी 06 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकनों की जांच 07 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर तय की गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मौजूदा सदस्यों का छह साल का कार्यकाल आगामी 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।


feature-top