विजय माल्या को बॉम्बे हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी

feature-top

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को कड़ी चेतावनी देते हुए लंबित मामले के दौरान अदालती दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने मंगलवार को माल्या के वकीलों से कहा कि वे अपने मुवक्किल को इस तरह के आचरण के खिलाफ सख्त चेतावनी दें। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसी हरकतें अदालती प्रभावशीलता और गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं तथा इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।


feature-top