शरजील इमाम को 7 दिन की अंतरिम जमानत

feature-top

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े मामले के आरोपी छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम को 7 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर वाजपेयी ने यह राहत शरजील को उनके दो सगे चचेरे भाइयों (दानिश इमाम और फहद इमाम) के विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए दी है। इस आदेश के तहत, शरजील 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक जेल से बाहर रहेंगे और उन्हें 10 अक्टूबर की शाम को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) करना होगा।


feature-top