'4 राज्यों में बंटेगा उत्तर प्रदेश' : यूपी विभाजन पर ओपी राजभर का दावा

feature-top

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का चार भागों में बंटवारा होगा. देवरिया में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि एक बार जातिगत जनगणना पूरी हो जाने के बाद राज्य के विभाजन में कोई समस्या नहीं होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें इसके लिए आश्वस्त किया है. राजभर ने यह भी दावा किया कि जिस दिन 'पूर्वांचल' अलग राज्य बनेगा, उसका पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज (उनके बेटे) से होगा. 


feature-top