मणिपुर हिंसा : उग्रवादियों ने लाइनमैन की हत्या के बाद 24 घरों में लगाई आग

feature-top

मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले में बुधवार तड़के एक हथियारबंद समूह ने एक प्राइवेट इलेक्ट्रिक लाइनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि कुछ घंटों बाद पड़ोसी कांगपोकपी ज़िले के दो गांवों में कम से कम 24 घरों में आग लगा दी गई। वाकोटफाई गांव (कुकी गांव) के रहने वाले 36 साल के लाइनमैन पाओजंगम चोंगलोई को तमेई पुलिस स्टेशन के तहत लासन गांव में सुबह करीब 4 बजे 33 KV की बिजली लाइन ठीक करते समय अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर गोली मार दी।


feature-top