पंजाब : ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर और पूर्व DSP अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल

feature-top

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में एक बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों आधिकारिक तौर पर 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' पार्टी में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सिरोपा भेंट कर दल में शामिल किया।


feature-top