मध्य प्रदेश : सागर में जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

feature-top

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बहु-चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मामले के मुख्य साजिशकर्ता और 30,000 रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को उसके साथी आशीष साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास की गई।

सागर के पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोतीनगर पुलिस की टीम ने मालथौन क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर दोनों आरोपियों को घेरा। पुलिस को देखकर मनीष लोधी और आशीष साहू ने उन पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मनीष लोधी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी साहू भागने की कोशिश के दौरान घायल हो गया।"


feature-top