तमिलनाडु : POCSO मामले के आरोपी उद्योगपति आर. वीरमणी के ठिकानों पर रेड

feature-top

तमिलनाडु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पोक्सो (POCSO) मामले में जेल में बंद प्रसिद्ध उद्योगपति और 'जेम ग्रुप ऑफ कंपनीज' के चेयरमैन आर वीरमणी के चेन्नई और उसके आसपास के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई इस हाई-प्रोफाइल बाल शोषण मामले में करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध संपत्ति बिक्री के सबूत जुटाने के लिए की गई है।


feature-top