नोएडा हाईवे पर दर्दनाक हादसा : स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत

feature-top

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक स्लीपर टूरिस्ट बस में आग लगने से एक महिला समेत कम से कम 9 लोगों की जलकर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे, तभी अचानक उसमें आग लग गई। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में हुए धमाके से लगी, जिससे इंजन का लुब्रिकेटिंग ऑयल जलने लगा और आग तेज़ी से फैल गई।


feature-top