'वोट चोरी' और SIR विवाद पर आक्रामक हुए राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाने की मांग

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की और साथ ही "वोट-चोरी" के अपने पुराने दावों को दोहराया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का ज़िक्र करते हुए सवाल उठाया कि इन राज्यों में सत्ता-विरोधी लहर (एंटी-इनकंबेंसी) कैसे "गायब" हो गई।

गांधी का यह बयान 'द इंडियन एक्सप्रेस' अख़बार की एक खोजी रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें बताया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों के दौरान आयोग के नाम पर लिए गए फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।


feature-top