राजस्थान: EWS आरक्षण के नियम सरल कराने के लिए रविंद्र भाटी की 5 दिवसीय पदयात्रा

feature-top

राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी पश्चिमी राजस्थान में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों के सरलीकरण के लिए पांच दिवसीय 'सरलीकरण यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा बाड़मेर के आलोक आश्रम से शुरू होकर जोधपुर में संपन्न होगी।

भाटी ने पश्चिमी राजस्थान में युवाओं और आम जनता से सीधे जुड़ने के लिए 5 दिवसीय 'सरलीकरण यात्रा' निकालने का एलान किया है। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS आरक्षण) के नियमों में बदलाव की मांग करना और क्षेत्र में अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाना है।


feature-top