EC विवाद : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना अर्जी और 'ज्ञानेश हटाओ' के लगे पोस्टर

feature-top

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ अपना विरोध और तेज़ करते हुए, कांग्रेस ने राजधानी में उन्हें हटाने की मांग वाले पोस्टर लगाए हैं। दिल्ली कांग्रेस के OBC विंग ने दिल्ली के ITO चौराहे पर "ज्ञानेश हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ" के पोस्टर लगाए। ये पोस्टर विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के कामकाज पर 'द इंडियन एक्सप्रेस' के खुलासे के बाद ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग करने के एक दिन बाद लगाए गए।


feature-top