आंध्र प्रदेश : शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने 'जेंडर रूढ़िवादिता' हटाने के लिए स्कूली किताबों में किया संशोधन

feature-top

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के अनुसार, राज्य में स्कूली पाठ्यपुस्तकों से जेंडर से जुड़ी रूढ़िवादी सोच को हटाने और कम उम्र से ही महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने का काम किया गया है। उन्होंने स्कूल और उच्च शिक्षा में राज्य द्वारा किए जा रहे सुधारों की रूपरेखा भी बताई, जिसमें मूल्य-आधारित शिक्षा, जेंडर सेंसिटिविटी (लैंगिक संवेदनशीलता), टेक्नोलॉजी-आधारित लर्निंग, पाठ्यक्रम में सुधार और इंडस्ट्री से जुड़ी स्किलिंग पर खास ज़ोर दिया गया।


feature-top