महाराष्ट्र : CM फडणवीस ने 'माथाडी कानून' के दुरुपयोग पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने माथाडी कानून का दुरुपयोग करने वाले और कामगारों के नाम पर अपनी जेबें भरने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। माथाडी आंदोलन के जनक स्वर्गीय अण्णासाहेब पाटिल की 93वीं जयंती के अवसर पर नवी मुंबई के वाशी में आयोजित एक भव्य श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ऐतिहासिक कानून को किसी भी परिस्थिति में खत्म नहीं किया जाएगा, बल्कि कामगारों के हितों की रक्षा के लिए इसे और मजबूत किया जाएगा।


feature-top