दिल्ली में ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए PM मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह अनोखा भक्ति संगीत आयोजन भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मुख्यालय के ठीक सामने स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम से सामने आए वीडियो में प्रधानमंत्री अग्रिम पंक्ति में युवाओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल भक्ति गीतों पर तालियां बजाईं, बल्कि खुद भी एक हाथ से बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र (खंजरी) बजाकर संगीत का आनंद लिया।


feature-top