बृजभूषण सिंह बरी मामला : महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर तक सुनवाई स्थगित

feature-top

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर के बरी होने के फ़ैसले को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई 28 सितंबर तक टाल दी। यह मामला स्पेशल जज (MP-MLA केस) दिग विनय सिंह के सामने लिस्ट किया गया था, जो शनिवार को ज्यूडिशियल ट्रेनिंग पर थे। अब इस अपील पर सोमवार को सुनवाई होगी।


feature-top