कर्नाटक स्मार्ट मीटर टेंडर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री के. जे. जॉर्ज को दी राहत

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री के. जे. जॉर्ज के खिलाफ ₹4,985 करोड़ के स्मार्ट बिजली मीटर टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने भाजपा के तीन विधायकों द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसने जॉर्ज और बेस्कॉम (BESCOM) के अधिकारियों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया था l जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने  इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई ठोस आधार नहीं मिला है।


feature-top