चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

feature-top

उत्तराखंड सरकार ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट को देखते हुए चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप और राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह निलंबन 26 सितंबर 2026 (शनिवार) दोपहर से 27 सितंबर 2026 (रविवार) शाम तक प्रभावी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह फैसला लिया गया है और स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।


feature-top