मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, UNC ने डिप्टी CM नेमचा किपगेन को हटाने की मांग करी

feature-top

यूनाइटेड नागा काउंसिल ने मणिपुर की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को पद से हटाने की मांग की है। असम में केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई त्रिपक्षीय शांति वार्ता के दौरान नागा समुदाय के शीर्ष संगठन यूएनसी ने यह मांग प्रमुखता से उठाई। यह राजनीतिक और सामाजिक गतिरोध राज्य में कुकी और नागा समुदायों के बीच हाल ही में भड़की नई हिंसा के बाद पैदा हुआ है, जिसमें दो नागा नागरिकों की मौत हो गई।


feature-top